फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में पीजी कॉलेज भटनी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में पीजी कॉलेज भटनी बना चैंपियन
विज्ञापन

देवरिया। बृजेश प्रताप सिंह गौतम स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बहादुर यादव पीजी कॉलेज भटनी और लिटिल फ्लॉवर स्कूल सलेमपुर के बीच हुआ। रोमांचक मैच में बहादुर यादव पीजी कॉलेज भटनी ने 2-1 से ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मंगलवार को बीआरडी पीजी कॉलेज ग्राउंड में फाइनल मैच खेला गया। इसके पूर्व गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ एमवी शाही ने झंडारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद फाइनल मैच बहादुर यादव पीजी कॉलेज भटनी की टीम और एलएफएस सलेमपुर के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि आनंद सिंह गौतम, प्रबंधक अजय यादव, यूनियन बैंक के प्रबंधक अक्षत बरनवाल, क्रीड़ा सदस्य के सदस्य डॉ. समरेंद्र, डॉ. विकास और आयोजन सचिव डॉ. अभिनव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच के शुरुआत से ही दोनो टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ। पहले हॉफ के 35वें मिनट में बहादुर यादव की टीम के रणतेश्वर ने मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ के शुरू में ही एलएफएस सलेमपुर की टीम के आनंद यादव ने गोल कर स्कोर को 1-1 कर दिया। खेल समाप्ति के 10 मिनट पूर्व ही भटनी टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। इसी दौरान भटनी के संजीव ने एक और गोल कर 2-1 की बढ़त ले ली। अंत इसी स्कोर पर भटनी की टीम ने सलेमपुर को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ आनंद सिंह गौतम ने 51सौ का नगद पुरस्कार और उपविजेता टीम को 21 सौ रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया। पंकज सेवा संस्थान भीमपुर की ओर से भी दोनो टीमों को ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द मैच एलएफएस सलेमपुर के खिलाड़ी एंथोनी मंडल को एवं मैन ऑफ द सीरीज बहादुर यादव कॉलेज के कप्तान लक्ष्मण गुप्ता को चुना गया। इस दौरान प्रशिक्षक क्रांति यादव समेत शिक्षक, कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोहगरा को हरा नोनार कपरदार ने ट्राफी पर किया कब्जा
फोटो समाचार
भाटपाररानी। क्षेत्र के पुरैना में बाबा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुधवार को सोहगरा की टीम को हराकर नोनार कपरदार ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के मुकेश को एवं मैन ऑफ द सीरीज उपविजेता टीम के नितेश यादव को दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहगरा ने 14 ओवर में 136 रन बनाए। जवाब मे उतरी नोनार कपरदार की टीम ने चार विकेट खोकर 11वें ओवर में जीत हासिल कर लिया।। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ.आशुतोष उपाध्याय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि खेल से प्रतिभागियों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। खेल से ही आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान मनन राय, अवनीश चतुर्वेदी, नागेंद्र कुशवाहा, ब्यासजी वर्मा, विपिन सिंह, अशोक यादव,संतोष गुप्ता, टुन्ना सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, मुमताज अंसारी, मनोज सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय यादव, अनुराग, उदयनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें