फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत, सीमित मात्रा में हो रहा वितरण

Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुल सात पेट्रोल पंपों में से कुछ पर ही ईंधन उपलब्ध रहा, जबकि कई पंपों पर वितरण पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परगसहा स्थित जियो पेट्रोल पंप और प्रतापपुर के इंडियन ऑयल पंप पर पेट्रोल-डीजल का वितरण जारी रहा। वहीं, सिरसिया पवार के भारत पेट्रोल पंप, चित्रसेन बनकटा के इंडियन ऑयल, बासोपट्टी के एचपी ऑयल पंप तथा रहीमपुर के इंडियन ऑयल पंप पर तेल उपलब्ध न होने के कारण वितरण ठप रहा। सिकटिया दिनाचक स्थित इंडियन ऑयल पंप पर केवल डीजल उपलब्ध रहा, पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो सकी।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कुछ पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन वितरण किया गया। बनकटा क्षेत्र के श्रीराम ऑटो मोबाइल, रामपुर बुजुर्ग तथा सोहनपुर के मारुति फ्यूल सेंटर पर दोपहिया वाहनों को 500 रुपये, चारपहिया को 1000 रुपये का पेट्रोल तथा 2000 रुपये तक का डीजल दिया गया। पाण्डेय भठवां स्थित शहीद रमेश यादव केएसके पेट्रोल पंप पर भी निर्धारित सीमा के तहत ईंधन वितरित किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस की निगरानी में वितरण कराया जा रहा है, जिससे व्यवस्था बनी रहे। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें