देसही देवरिया। क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की किल्लत कम नहीं हो रही है। बुधवार को कुछ पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़् रही, लेकिन मांग के अनुसार किसी को तेल नहीं नहीं मिल रहा था।
ग्राहकों का आरोप है कि मोबाइल से आॅनलाइन भुगतान भी नहीं लिया जा रहा। पंपों पर डीजल और पेट्रोल की किल्लत बुधवार को भी बनी रही। कुछ पंपों पर तेल नहीं समाप्त हो गया था। वहीं, ज्यादातर पंपों पर ग्राहकों की मांग के मुताबिक तेल नहीं मिल रहा था। एजेंसी वाले मोबाइल से आनलाइन भुगतान भी नहीं ले रहे। यहां तक कि स्कैनर भी हटा दिया गया है।
इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार एक तरफ कैश लेश को बढ़ावा दे रही है।
वहीं, दूसरी तरफ पंपों पर आनलाइन भुगतान नहीं लिया जा रहा है। प्रशासन को इस पर समस्या पर ध्यान देना चाहिए।