संतकबीरनगर। उपसंचालक चकबंदी (डीडीसी) के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज भी दिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती के निरीक्षक उदय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि खलीलाबाद के गुलाम मुस्तफा ने शिकायत की थी। इसमें कहा था कि चकबंदी पेशकार मुकेश यादव ने उसके गाटा संख्या 1632 को बनाए रखने तथा विपक्षी की आपत्ति खारिज करने के लिए घूस की मांग की है। इस पर टीम ने चकबंदी पेशकार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।
विज्ञापन
योजना के तहत घूस की रकम के साथ शिकायतकर्ता को डीडीसी न्यायालय परिसर भेजा गया। वहां मुकेश यादव ने जैसी ही रकम ली टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।