फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आपसी विवाद में घायल की इलाज के दौरान मौत

Fri, 25 Sep 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री बाजार। पड़री पांडेय गांव में दो भाइयों में हुए विवाद में घायल एक भाई की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों भाइयों में 14 दिन पहले जमीन को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

गांव के राजेंद्र प्रताप सिंह (60) व उनके बड़े भाई रणजीत सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 10 सितंबर की सुबह दोनों भाइयों में बातचीत हो रही थी। देखते ही देखते बहस होने लगी और हाथापाई हो गई। इसी दौरान राजेंद्र अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।
परिजन पड़री बाजार में प्राथमिक इलाज कराने के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बुधवार की रात राजेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें