फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम तातायर बुजुर्ग स्थित नेटुआवीर चौराहे पर आई एक बरात में मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। वह लाइट से सजावट का काम करता था।
ग्राम भठवा तिवारी निवासी जितेंद्र प्रसाद (41) लाइट से सजावट का काम करते थे। नेटुआ वीर चौराहे पर आई बरात में वह काम करते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गए। बरात में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन तत्काल जितेंद्र को भाटपाररानी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही जितेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा देवी और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मौत के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें