फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसम में उतार चढ़ाव से बीमार पड़ने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को रही हल्की धूप, शनिवार सुबह हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन


तापमान में उतार चढ़ाव से बढ़े सर्दी-जुकाम, खांसी के मरीज
देवरिया। मौसम में उतार चढ़ाव से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। कभी धूप तो कभी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इससे लोग सर्दी, जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं।

बीते शुक्रवार को दिन भर हल्की धूप खिली रही। इसमें शनिवार सुबह परिवर्तन आया। अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसके साथ ही हवाएं चलने से ठंड लग रही है। सुबह-शाम ठिठुरन फिर शुरू हो गई है। मौसम में आए इस परिवर्तन से शरीर का स्वास्थ्य संतुलन गड़गड़ हो गया है। लोग सर्दी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन व ईएनटी विभाग में सर्दी जुकाम के मरीजों में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि अचानक ठंड और फिर गर्मी से शरीर के तापमान उतार चढ़ाव हो रहा है। इससे लोग सर्दी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों में सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। सीएमएस ने बताया कि इस मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें। ताजे भोजन का सेवन करें। यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो तो नजदीकी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें