फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महाकुंभ के लिए लोगाें ने दिखाया उत्साह, तीन बसों की हुई बुकिंग

Fri, 17 Jan 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज ने बसों की बुकिंग की सुविधा भी दी है। यदि कोई 50 यात्रियों के लिए बस बुक करता है तो उससे अतिरिक्त दो यात्रियों का किराया नहीं लिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के प्रति जिले के लोगों में उत्साह है। अब तक कुल तीन जगहों से समूह में जाने के लिए इस योजना के तहत बुकिंग कराई है। वहीं कुछ लोगों ने रोडवेज प्रशासन से इस योजना के बारे में जानने के लिए भी संपर्क किया है।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से बनाई गई यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए सहायक साबित हो रही है। 26 व 27 जनवरी में देवरिया डिपो की तीन बसें बुक भी हुईं हैं। निगम को भी बुकिंग के आधार पर तैयारी करने में मदद मिल रही है। 13 जनवरी को पूर्णिमा व 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर देवरिया से प्रयागराज तक कुल 13 बसें गईं और वापस आ गई हैं।
इस अवसर पर परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। महाकुंभ के मद्देनजर देवरिया डिपो से 57 बसों के संचालन का प्रबंध किया गया है, हालांकि विशेष स्नान पर्वों पर ही यह व्यवस्था खास तौर की गई है। इसके अतिरिक्त, 24 जनवरी से सात फरवरी तक महाकुंभ के दूसरे फेज के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस दौरान 100 से अधिक बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिले में पांच बेस बनाए हैं, जिनमें देवरिया डिपो, सलेमपुर, लार, बरहज, रुद्रपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें