सोहनपुर। बनकटा के इंगुरी बक्शीपुर गांव तथा खड़ेसर ढाला को रेलवे ने तोड़कर बंद करके अंडरपास बना दिया। जब-जब बरसात होती है। तब तब यहां 2 से 3 फीट पानी लग जाता है। जिससे आने-जाने में लोगों को भय लगता है।
यहां तक की उसमें कोई लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। अंधेरा खूब बना हुआ है, सबसे ज्यादा परेशानी इंगुरी अंडरपास का है। जहां इंटरमीडिएट कॉलेज रेलवे स्टेशन थाना और ब्लॉक कर्मचारी लोगों को आना-जाना लगा रहता है। बगल में प्राइमरी विद्यालय हैं। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे आते हैं, जिसमें डूबने का बराबर भय बना रहता है। यहां तक की दासनरहिया, भैंसही, बनकटा आदि लोगों का खेत खलियान इस पार से उस पार तक फैला हुआ है।
लोग रास्ता बदलकर आ जा रहे हैं, जिससे लंबा 10 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ रहा है। इस पर रेलवे प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के रणजीत कुमार ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा, राजू खान, प्रदीप, रामप्रवेश आदि लोगों ने मांग कि है कि अंडरपास से पानी जल्द से जल्द निकल जाए जिससे आने-जाने में सुगमता हो सके।