सोहनपुर। बनकटा के इंगुरी बक्शीगांव तथा खड़ेसर ढाला पर रेलवे ने अंडरपास बना दिया। सुविधा के लिए बनाया गया यह अंडरपास अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश हुए एक महीने हो गए पर अभी भी यहां दो फीट पानी और कीचड़ जमा है। इससे राहगीरों को अंडरपास से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई असंतुलित होकर गिर गया तो सही से घर पहुंचना मुश्किल हो गया है।
अंडरपास के पास इंटरमीडिएट कॉलेज रेलवे स्टेशन थाना और ब्लॉक कर्मचारी के बीच लोगों को आना-जाना लगा रहता है। बगल में प्राइमरी विद्यालय के छोटे बच्चे इधर से होकर गुजरते हैं जिससे डूबने का बराबर भय बना रहता है। इस पर रेलवे प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के रणजीत कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजू खान, प्रदीप, श्रीराम गुप्ता, रामप्रवेश ने बताया कि अंडरपास में पानी और कीचड़ जमा हो गया है। इससे काफी दिक्कत हो रही है। संवाद