फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए, पारिवारवादी दलों का आखाड़ा : सांसद

Sun, 10 May 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार को पुरवां स्थित सांसद के कार्यालय पर पत्रकारों से बात की। इसमें सांसद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के लोगों को स्तरहीन मानसिकता का शिकार बताया। तीनो नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 के चुनाव में भाजपा को अपना मत देकर सपा को जवाब देगी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के खिलाफ अखिलेश यादव एंड कंपनी की अमर्यादित टिप्पणी इनकी स्तरहीन मानसिकता को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि पीडीए का मतलब परिवारवादी दलों का अखाड़ा है। इसमें शामिल सभी दल एक ही परिवार के लोग संचालित करते आ रहे हैं। चार दशक से जनता के दिल में बैठने वाले, सात बार लोकसभा के सांसद, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, सबसे बड़ी पार्टी और देश के सबसे बड़े प्रदेश के अध्यक्ष पर इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी अति निंदनीय है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति जिस प्रकार से अमर्यादित और स्तरहीन भाषा का प्रयोग किया गया है, वह समाजवादी पार्टी की राजनीतिक विकृति और गिरते हुए संस्कारों का स्पष्ट परिचायक है। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने संतों के खिलाफ अपमानजनक बातें की और सनातन धर्म पर जहरीली बयानबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें