फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यू डायस कोड के अभाव में टीसी देने में हो रही दिक्कत

Sun, 10 May 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ की बैठक रविवार को न्यू कॉलोनी में हुई। इसमें यू डायस कोड बीएसए कार्यालय द्वारा नहीं दिए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। प्रबंधकों ने यू डायस कोड के अभाव में बच्चों को टीसी देने में हो रही दिक्कत की बात कही। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक एसबी शुक्ला ने की।
विज्ञापन


अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि यू डायस सभी विद्यालय को शीघ्र दिया जाए। यू डायस नहीं होने पर बच्चों को टीसी देने में दिक्कत हो रही है। बच्चों का पेन नंबर नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी और उनके कार्यालय के लिपिक अनावश्यक प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने स्कूलों को मान्यता देने के नियमों को सरल करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभुनाथ गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मारूफ आजम अंसारी, डॉ भूपेश, संदीप शर्मा, रामप्रकाश द्विवेदी, विजय सिंह,अनुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें