फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इलाज के बाद दवा लेने के लिए जूझते हैं मरीज

Tue, 07 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में औष​धि काउंटर पर दवा लेने के लिए खड़े लोग
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में ढाई हजार मरीजों के लिए सिर्फ चार काउंटर
विज्ञापन

सुबह से काउंटर बंद होने तक लगी रहती है भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में मरीज इलाज कराने के बाद दवा के लिए जूझते हैं। हर दिन दवा लेने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। इससे मरीज परेशान हैं।
मेडिकल काॅलेज में प्रतिदिन दो से ढाई हजार मरीज इलाज कराने आते हैं। यह लोग सुबह पर्ची बनवाने के लिए कतार में लग जाते हैं। यहां से पर्ची बनी तो ओपीडी मेंं अलग से कतार लगती है। डॉक्टर के परीक्षण के बाद मरीजों को दवा लेने की बारी आती है। मरीज और उनके परिजन यहां से पुराने भवन में जाकर औषधि काउंटर पर कतार में लग जाते हैं। यहां दो से ढाई हजार मरीजों के लिए महज चार काउंटर हैं।
विज्ञापन

इन काउंटरों पर पूरे दिन भीड़ लगी रहती है। सोमवार को यहां शेड से लेकर सड़क तक लाइन लगी रही। धूप में खड़े लोग परेशान रहे। भलुअनी से इलाज कराने आए मनोज ने बताया कि 20 मिनट से लाइन में लगे हैं, अब जाकर नंबर आने वाला है। देवरिया खास से इलाज कराने पहुंचे सुनील ने बताया कि दवा लेने में काफी समय लग रहा है। उन्होंने काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

..
पुरानी बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटा तो बंद हो गए दो काउंटर
मेडिकल काॅलेज के जिला अस्पताल के जमाने वाली बिल्डिंग के तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते दो औषधि काउंटर बंद हो गए। इससे बचे हुए चार काउंटरों पर दवा के लिए भीड़ बढ़ जा रही है। काॅलेज प्रशासन इसका समाधान निकालने की कोशिश में है। वहीं एक्स-रे कराने के लिए डिजिटल सेंटर पर काफी भीड़ रही। इसके चलते लोग केंद्र से बाहर रैंप तक खड़े रहे। आधे घंटे के इंतजार के बाद लोगों को एक्स-रे कराने का अवसर मिला।


..
कोट
संसाधन की कमी से औषधि काउंटर की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। संसाधन उपलब्ध होते ही काउंटर की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्र, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें