लार रोड। क्षेत्र का एक युवक दो दिन से लापता है। परेशान परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी सुबाष कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा पवनेश कुशवाहा शनिवार के दिन घर से निकला और वापस नहीं आया। संवाद