फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ काटने पर पटीदारोंं में मारपीट, आठ घायल

Sun, 05 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। आंधी-बारिश में गिरे पेड़ को काटने पर रविवार की सुबह चकउर फकीर गांव में दो पटीदारोंं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
इसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए भटनी सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी के चकउर फकीर गांव निवासी सीताराम प्रजापति और हरेराम प्रजापति पटीदार है। शनिवार सुबह आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ दरवाजे पर गिर गया था। रविवार की सुबह उसे काटने को लेकर दोनों पटीदारोंं के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने पेड़ पर अपना अधिकार जताया, जबकि दूसरे ने आपत्ति की। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से परिवार के लीग जुट गए और मामला मारपीट में बदल गया।
मारपीट की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के सीताराम (48), असरफी देवी (45), रागिनी (16) तो दूसरे पक्ष के हरेराम राम (52), मालती देवी (50), शोभा (20), सुधा (23) और सुहानी (18) घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल रागनी, अशरफी और सुहानी का मेडिकल कॉलेज देवरिया उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि दरवाजे पर गिरे पेड़ काटने पर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें