भुजौली कालोनी में नपाध्यक्ष ने किया पार्क का लोकार्पण
देवरिया। शहर के भुजौली कालोनी स्थित पं. आचार्य रामचंद्र शुक्ल पार्क नंबर एक का मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जीवन में पार्क और पुस्तकालय की अहम भूमिका है। इनसे हमारे शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का समुचित विकास होता है।
उन्होंने कहा कि लोगों के लिए खुली हवा जरूरी है। बच्चों के खेलने-कूदने के लिए पार्क आवश्यक होता है, ताकि उनका चतुर्दिक विकास हो सके। वहीं माता, बहनों, बुजुर्गों के उठने, बैठने तथा टहलने के लिए पार्क जरूरी होता है। यह पार्क सभी के लिए पालिका की तरफ से एक तोहफा है। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र सिंह, सेराज अहमद, अजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, सभासद रजनी जायसवाल के प्रतिनिधि बंटी जायसवाल, श्रद्धानंद , मोहम्मद सादिक, पंकज पांडेय, राजा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।