फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों के हवाले होगी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बलों के हवाले होगी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा
विज्ञापन

देवरिया। शहर में दो जगहों पर पहली बार स्ट्रांग रूम होगा। वहां त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। स्ट्रांग रूम के दरवाजे के पास अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। परिसर में पीएसी के जवान और मुख्य गेट पर स्थानीय पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे चुनाव आयोग और अफसर नजर रखेंगे।
जिले में तीन मार्च को होने वाले मतदान केे बाद महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज और गोरखपुर रोड स्थ्ति डीएसएस कालेज के स्ट्रांग रूम में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। सभी ईवीएम विधानसभावार स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी। ईवीएम की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी। मतदान के बाद ईवीएम को अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सील कर रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी को जाने की इजाजत नहीं होगा। मतगणना के दिन पैरामिलिट्री के जवानों और जिम्मेदार अफसरों के सामने स्ट्रांग रूम का सील खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। त्रिस्तरीय सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की निगरानी को सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। किसी को भी परिसर में जाने की इजाजत नहीं होगी। -राजेश कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें