फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव में दहशत, स्कूल नहीं भेजे गए बच्चे

Mon, 22 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 बरवा सेमरा गांव में मृत बच्ची के घर पर पसरा सन्नाटा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। बरवा सेमरा गांव में पांच साल की मासूम प्रिया यादव की रहस्यमय परिस्थितियों में रविवार को हुई मौत से समूचे गांव में डर का माहौल है। वारदात से गांव के बच्चे और उनके परिजन सहमे हुए हैं। सोमवार को भी बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद कुछ बच्चे स्कूल पहुंचे, मगर अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं गए।
बरवा सेमरा गांव में भय का वातावरण है। बच्ची के पिता राजू की माली हालत बेहद खराब है। वह दिल्ली में रहकर बिल्डिंग का काम करते हैं। घर पर पत्नी सुनीता देवी, बेटा शिवांश (8) और प्रिया (5) रहते थे। बेटी की मौत की खबर सुनकर वह घर आए हैं। राजू ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस प्रशासन से जल्द इस मामले के पर्दाफाश की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इससे पुलिस विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। लोगों का कहना है कि इसी तरह बंजरिया में डीजे संचालक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
डेढ़ महीने बाद भी विसरा जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। इस मामले में भी यही होगा, विलंब होने पर पुलिस मामले में लीपापोती कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें