फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट और फायरिंग की घटना से दहशत

विज्ञापन
रुद्रपुर के एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देकर भागते बदमाश फोटो स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
रुद्रपुर। डहरौली गांव स्थित पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट और फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। काफी दिनों बाद पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात से पुलिस भी सकते में आ गई है। रुद्रपुर में दो बाइक पर सवार छह लुटेरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि बदमाहों 8400 रुपये की लूट किए हैं। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए एसओजी की टीम लगाई गई है। टीम ने शाम करीब 7:00 बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज निकाल लिया गया है। घटना करने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस की एक्सपर्ट टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी में बदमाश चेहरा ढके हुए दिख रहे हैं। उनके बाइक का नंबर भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए तकनीकी का प्रयोग कर रही है। वारदात के वक्त मोबाइल टावर पर सक्रिय कॉलर की छानबीन की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम के अलावा रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की टीम भी लगाई गई है। पुलिस के अनुसार घटना का पर्दाफाश बहुत जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन

000
पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने की घटना के पर्दाफाश की मांग
रुद्रपुर। पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को लेकर पेट्रोलियम संगठन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पेट्रोल पंप संगठन के सदस्य अखिलेंद्र शाही, परमानंद सिंह, बंधु उपेंद्रनाथ सिंह, नन्हे जायसवाल,दिलीप निगम,रामाश्रय यादव, शैलेंद्र मिश्रा, गौतम वर्मा, श्रीकृष्ण चंद गुप्त ने घटना के पर्दाफाश की मांग करते हुए पेट्रोल पंप की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप की सुरक्षा को लेकर इधर पुलिस बेपरवाह हो गई है। उन्होंने हर पेट्रोल पंप पर पुलिस पिकेट लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें