रुद्रपुर, एकौना। शारदीय नवरात्रि में पंडालों में देवी प्रतिमाओं के पट खुलने के बाद सजे भव्य पंडाल श्रद्धालुओं का मन मोह रहे है। नगर सहित क्षेत्र में हर तरफ पंडालों में बज रहे देवी गीतों से भक्तिमय माहौल बना है। मंगलवार को पंडालों में पहुंच कर लोगों ने पूजा अर्चन किया।
नगर के गोला वार्ड में मूर्ति नंबर एक पर लोगों की भीड़ लग रही है। पुन्नी साहू चौराहे से पूराना चौक पर देवी पंडालों के भव्य सजावट से रमणीक माहौल के बीच भक्त पूजा अर्चन करने में जुटे है। बस स्टेशन, इमामबाड़ा और खजुहा चौराहे पर मां दुर्गा का पूजन अर्चन करने के लिए भीड़ लग रही। नगर के कोतवाली रोड, आदर्श चौराहा, सेमरौना, जामुनी चौराहा, पूर्वी तिवारी टोला, पश्चिमी तिवारी टोला, मुख्य बाजार आदि जगहों पर भव्य द्वार सजाकर प्रतिमाएं स्थापित की गयी है। क्षेत्र के पकड़ी बाजार, रामलक्षन, नरायनपुर, एकौना, पचलड़ी और मदनपुर में नवरात्रि पर स्थापित प्रतिमाओं की लोग पूजा अर्चन करने पहुंच रहे है। नवमी और दशहरा मेले को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पथ प्रकाश के इंतजाम किए गए है।