बरहज ब्लॉक में प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत सहायक
बरहज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। सभी ने बीडीओ भूपेंद्र नाथ राय को संबोधित पत्रक एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक को सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष अंकित यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सहायक ब्लॉक पहुंचे। जहां सभी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। दिए पत्रक में कहा गया है कि उचित तकनीकी संसाधनों का टोटा है। अकेले होने के कारण फील्ड में जाने पर पंचायत कार्यालय में ताला बंद करना मजबूरी हो जाता है। प्रोत्साहन धनराशि कम होना आदि समस्याओं को गिनाया गया है। पंचायत सहायकों ने उच्च गुणवत्ता के मोबाइल उपलब्ध कराये जाने के साथ-साथ अन्य मांगें रखा है। मौके पर मंजू चौहान, ज्योति दीक्षित, खुशबू सिंह,सीमा यादव, रेखा यादव आदि मौजूद रहे।