भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के कुरमौली उर्फ बक्सी गांव के रेलवे अंडरपास के पास बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ लोग नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो नशेड़ी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर खड़ी दो बाइक थाने ले आई। चर्चा है कि वहां जुटे लोग किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि मौके से कोई भी पकड़ा नहीं जा सका है। फरार युवकों की तलाश की जा रही है। दोनों बाइकों को सीज कर दिया गया है। संवाद