फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की गोली का देंगे तगड़ा जवाब ः राजनाथ

Thu, 15 Sep 2016 11:12 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का लोगों ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देवरिया। केंद्रीय गृृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि पाक की गोली का तगड़ा जवाब देंगे। यदि उसकी तरफ एक भी गोली चली, तो इधर से गोलियां तब तक चलती रहेंगी, जब तक वह हाथ नहीं खड़ा कर देगा।
विज्ञापन


वह गुरुवार को सलेमपुर में बापू इंटर कॉलेज के मैदान में पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्घांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।  गृृहमंत्री ने कहा कि भारत के कड़े तेवर को देख कर पाक को अपने कदम पीछे लेने पड़े हैं। कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा है, उसकी तरफ देखने वालों को हम देख लेंगे। राजनाथ ने कहा कि भारत की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे  कंधों पर है।

जब तक मैं गृहमंत्री के पद पर हूं, किसी की हिम्मत नहीं कि वह देश को आंख दिखा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग की सरकार बनने से पहले पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा था, हमारे जवानों ने 16 बार सफेद झंडा दिखाया लेकिन फायरिंग बंद होने का नाम नहीं ले रही थी। जब मैं गृहमंत्री बना तो सुरक्षा से जुड़े अफसरों से पूछा आखिर पाक अपनी हरकतों से बाज क्यों नहीं आ रहा है। आप उनकी गोली का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, तो बताया गया ऊपर से रोक रखा है।
विज्ञापन


मेरा जबाब था, अब ऐसा नहीं होगा। राजनाथ जब अपने भाषण में पाकिस्तान का उल्लेख करे रहे थे तो सभा में मौजूद कुछ जोशीले कार्यकर्ताओं ने नारे लगाने शुरू कर दिए। मौके की नजाकत भांप राजनाथ ने अपने भाषण का रुख बदल दिया। वह केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

गरीब ग्रामीण महिलाएं पहले चूल्हे पर खाना बनाती थीं लेकिन उज्ज्वला योजना ने उन्हें रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार की सोच है कि एक सुखी और संतुष्ट भारत का निर्माण हो। इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। आप हमे दस साल का मौका दें, भारत को विश्व शक्ति बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें