फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी के घर में ही बिगड़ी कानून-व्यवस्था

Thu, 15 Sep 2016 11:09 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
राजनाथ - फोटो : नीलांबुज
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्घांजलि सभा में शामिल होने आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने संबोधन में यूपी की सपा सरकार के हालात पर कटाक्ष करने से नहीं चूके। कहा कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव में चल रही लड़ाई समझ में नहीं आ रही।
विज्ञापन


इससे लगता है कि नेता जी के घर में ही कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि ये उनका आपसी मामला है, इससे हमें कुछ लेना-देना नहीं लेकिन यह सवाल तो है ही कि फिर सूबे में कैसे होगा कानून का राज?


कानून व्यवस्था के साथ-साथ बिजली को लेकर भी उन्होंने यूपी सरकार पर प्रहार किया। भोजपुरी शैली में अपने मुख्यमंत्री काल की याद दिलाते हुए बोले, तब गांवों को भरपूर बिजली मिलती थी।
विज्ञापन


कम से कम सरकार को इतनी बिजली तो देनी चाहिए कि शाम को थककर घर पहुंचने वाला किसान अपनी पत्नी का चेहरा रोशनी में देख सके। केंद्र की फसल बीमा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले दैवीय आपदा से 50 फीसदी फसल नष्ट होने पर किसानों को राहत मिलती थी, लेकिन अब एक तिहाई फसल नष्ट हुई तो मुआवजा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को यूपी के मुख्यमंत्री लागू नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें