फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकड़ी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, खर्च होंगे 24 करोड़

Tue, 17 Dec 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। क्षेत्र के पकड़ी बाबू-कुकुरघाटी एक लेन की सड़क का चौड़ीकरण होगा। यह सड़क अभी जर्जर हालत में है। इस कारण आवागमन में मुश्किल होती है। इस पर 24 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्य होना है। कुल दूरी नौ किलोमीटर है।
विज्ञापन

भाटपार रानी तहसील मुख्यालय को यह सड़क कुकुरघाटी, नंदपुर, सरया, माधोछपरा, धर्मखोर करण, केहूनियां, पकड़ी, जगन्नाथ छपरा, झरना कुटी, रायबारी आदि गांवों को जोड़ती है। इसके अलावा यह कुकुरघाटी से बिहार से भी सीधे जुड़ी हुई है। एक लेने की टूटी और जर्जर सड़क से आवागमन में भारी दिक्कत होती है। सबसे खराब स्थिति धर्मखोर करन, केहूनियां और सरया तथा सरया से कुकुरघाटी तक है। शिक्षक सुधीर सिंह, ग्राम प्रधान राम आशीष शर्मा, जनार्दन कुशवाहा, सुदिष्ट सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि इस सड़क के एक लेने होने से तथा कई जगह गड्ढे और जर्जर हालत से आवागमन में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। यह तहसील मुख्यालय को सीधे जोड़ती है। टू-लेन में परिवर्तित होने से आवागमन में सुविधा हो जाएगी। जेई नवीन कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में लगी है। जल्दी ही धन स्वीकृत हो जाएगा।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें