फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में जानलेवा हमला: कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोंचा, हालत गंभीर; गोरखपुर में चल रहा इलाज

Mon, 14 Aug 2023 10:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया में एक पति-पत्नी बेटे को खेत की मेड़ पर खड़ा कर फसल में दवा का छिड़काव करने लगे। तभी आयुष को आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने घेर लिया और उसे काटना शुरू कर दिया। दोनों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को उनके चुंगल से छुड़ाया।
विज्ञापन
मासूम पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के छपिया जयदेव गांव में रविवार को कुत्तों के झुंड ने छह साल के मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे माता-पिता ने किसी तरह बच्चे को कुत्तों के झुंड से बचाया। तब तक कुत्ते बच्चे को गंभीर रूप से जख्मी कर चुके थे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने सीएचसी पर रैबीज का टीका नहीं लगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भटनी थाना क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव निवासी संकटा गोंड पत्नी के साथ रविवार को फसल में दवा का छिड़काव कर रहे थे। जिद करने पर वह अपने छह वर्षीय पुत्र आयुष को भी खेत में ले गए थे। पति-पत्नी बेटे को खेत की मेड़ पर खड़ा कर फसल में दवा का छिड़काव करने लगे। तभी आयुष को आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने घेर लिया और उसे काटना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मां-बाप ने पड़ोसी पर लगाया आरोप: मासूम की संदिग्ध हाल में मौत, जहर देकर हत्या की आशंका
विज्ञापन




 

बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर माता-पिता बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने कुत्तों को किसी तरह भगाया और निजी वाहन से बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख बच्चे को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: डिवाइडर के बीच में लगे पोल से टकराई बाइक, दो की मौत
विज्ञापन

संकटा ने बताया कि कुत्तों ने उनके बेटे के पूरे शरीर को काट कर जख्मी कर दिया है। गर्दन पर भी कुत्तों ने काटा है। यदि समय रहते छुड़ाया नहीं होता तो कुत्ते बच्चे की जान ले लेते।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें