फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर में नहीं आएंगे बाहरी ऑटो, कसया, सलेमपुर-रुद्रपुर रूट के लिए स्टैंड तय

Tue, 21 Apr 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सिविल लाइंस इलाके को जाम से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। टेंपो को यातायात पुलिस ने शहर में आने से पहले ही रोकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कसया ओवरब्रिज, पुरवा तिराहा, रुद्रपुर मोड़ और पिपरपांती चौराहे के पास से प्रमुख रूटों पर टेंपो का संचालन होगा। केवल मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों को ही अंदर आने दिया जाएगा।
शहर के सिविल लाइंस इलाके में सुभाष चौक से लेकर रुद्रपुर मोड़ तक सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। सलेमपुर-देवरिया-गोरखपुर हाईवे पर जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आते हैं। पिछले दिनों एसपी अभिजीत आर शंकर ने सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र राय और सीओ सदर संजय रेड्डी के साथ शहर का पैदल भ्रमण किया था।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख समस्याएं चिह्नित की गई थीं। अब व्यवस्था में सुधाार के लिए उपाय शुरू किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है।
हादसे रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर लगा रहे संकेतक : शहर के अंदर टेंपो के लिए स्टैंड निर्धारित करने के साथ ही यातायात पुलिस ने बार-बार हादसे वाली जगहों को चिह्नित कर वहां संकेतक लगाने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा संबंधित जगह पर सड़क की डिजाइन में जरूरी सुधार करने और स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है। तत्काल के लिए चिह्नित 12 जगहों पर आगाह करते हुए बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
देवरिया-कसया मार्ग पर गौरा, कंचनपुर, सिरसिया नंबर एक, पटनवा पुल, जमुनी मोड़, गढ़रामपुर और महुआ पाटन मोड़ पर संकेतक लगाए जा रहे हैं।
देवरिया-गोरखपुर हाईवे पर खरोह बार्डर और नायरा पेट्रोल पंप और देवरिया शहर के पुरवां तिराहे पर संकेतक लगाए जाएंगे। देवरिया से सलेमपुर रोड पर सोनूघाट चौराहे और खुखुंदू में संकेतक लगाए जाएंगे। रुद्रपुर में भी संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें