फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खराब पड़े कस्बे व गांवों में लगे सीसी कैमरे, मरम्मत की मांग

Tue, 21 Apr 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोटन। स्थानीय ब्लाॅक के चौराहों व गांवों में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की पहचान के लिए क्षेत्र के हर चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगभग 10 स्थानों को चिह्नित कर लगाया था। ब्लाॅक क्षेत्र के सभी गांवों में लाखों रुपये खर्च कर लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। इससे कोई घटना होने पर आरोपियों की पहचान एवं साक्ष्य मिलना मुश्किल हो जा रहा है।
विज्ञापन

लोटन स्थानीय बाजार की हालत यह है कि पुलिस विभाग के मदद से तो सीसीटीवी तो लगाया गया, लेकिन देखरेख न होने से कैमरों का तार टूटने के बाद पोलो में लपेट कर छोड़ दिया गया है। लगाने के बाद रिपेयरिंग की व्यवस्था न होने से अधिकांश सीसी कैमरे खराब पड़े हुए है। लोगों का कहना है कि गांव हो या कस्बा सीसी कैमरा बेकार साबित हो रहे हैं। स्थानीय कस्बा के तेज प्रताप सिंह, राजकुमार, परशुराम, प्रेम सिंह, प्रेमचंद मोदनवाल ने जिलाधिकारी से कस्बे व गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिपेयरिंग करा कर चालू कराने की मांग की है ताकि लोटन कस्बे सहित गांवों में होने वाली घटनाओं पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें