फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संघ कार्यकर्ता की हत्या से उबाल, सड़क जाम... हंगामा

Fri, 02 Oct 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार थाना गेट के सामने एम्बुलेंस में शव रख सड़क जाम किए लोग
विज्ञापन
लार। मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के बाद आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी का शव लेकर परिजन शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे लार पहुंचे। वहां शव रखे एंबुलेंस को लार-सलेमपुर मार्ग पर खड़ाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा किया। साढ़े चार घंटे मार्ग जाम रखा।
विज्ञापन

इस दाैरान नाराज लोग10 दिन पहले हत्या की धमकी देने वाले आरोपियों, शिकायत करने पर रामेश्वर तिवारी को हड़काने वाले दरोगा पर कार्रवाई और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
इससे वहां जाम लग गया। चार घंटे तक नाराज लोग सड़क बैठे रहे। शाम करीब 6:30 बजे पहुंचे एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
चार सूत्री मांगों का पत्र सौंप लोग सड़क से हट गए। इसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शव गांव लाया गया। देर रात भागलपुर कालीचरण घाट पर बेटे विवेक तिवारी ने पिता को मुखाग्नि दी। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

रामेश्वर तिवारी का शव बृहस्पतिवार की रात में ही मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था। शुक्रवार की दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन और गांव के अन्य लोग शव लेकर घर के लिए निकले। इस दौरान मौजूद पुलिस फोर्स नवलपुर के रास्ते भीखम छपरा चलने का दबाव बनाने लगे। इस पर बेटी स्नेहा तिवारी ने विरोध किया। इसके बाद एंबुलेंस थाना गेट के सामने पहुंची।
इसकी जानकारी पर परिजन सहित बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर जाम कर दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने समझाने की कोशिश की मगर भीड़ ने इनकी एक नहीं सुनी।
डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने और परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा की मांग करने लगे।
इसी बीच कुछ लोग पुलिस के विरोध में नारा लगाते हुए थाने के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। गुस्साई भीड़ थाना बंद कराने की बात कहने लगी।
माहौल भांप मौजूद पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से वहां से बाहर निकाला। लोगों का तेवर देख पुलिस भी बैकफुट पर रही।
घटना की सूचना पर पहुंचे आरएसएस के कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर एकत्र हो गए। एडीएम प्रशासन के आश्वासन पर जब जाम समाप्त हुआ, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें