फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामूली विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, बचाव में आए युवक पर भी चाकू से हमला

Fri, 03 Jul 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नौतन हथियागढ़ गांव में मृतक राजू शर्मा की हत्या के बाद रोते - बिलखते परिजन 
विज्ञापन
देसही देवरिया (देवरिया)। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह मामूली बात पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में राजू शर्मा (30) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। राजू की पत्नी का आरोप है कि हमलावर शव को कुछ दूर तक घसीट कर ले गए। बचाव में आए पटीदार सुधीर शर्मा पर भी चाकू से हमला किया गया। वह भी गंभीर रूप से जख्मी है। विवाद में चार और लोगों को चोटें आईं है।
विज्ञापन

हत्या के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। फाॅरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने राजू की पत्नी प्रीति देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, नौतन हथियागढ़ गांव के हरेराम शर्मा और प्रदीप सिंह बृहस्पतिवार की देर शाम स्थानीय चौराहा पर साथ बैठे थे। खाने-पीने के दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच हाथापाई होते देख लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच दोनों पक्षों से कुछ लोग जुट गए। विवाद बढ़ते देख मौजूद लोगों ने दोबारा समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। देर शाम को दोनों पक्षों के बीच गांव में फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। इस बार भी गांव वालों ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

प्रदीप सिंह का भतीजा अनुज सिंह (22) एक निजी स्कूल में बस चालक है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह अनुज सिंह का हरेराम शर्मा के पटीदार राजू शर्मा से शाम वाले विवाद पर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच अनुज ने राजू शर्मा के गले पर चाकू से गला रेत दिया।
बीच-बचाव में आए राजू के पटीदार सुधीर शर्मा को भी पेट में चाकू लगा। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुधीर का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मारपीट में राजू के पक्ष से हरिओम शर्मा, हेमा, नवनाथ, धनेसरी और शानू भी घायल हो गए।राजू की मौत की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनुज, प्रदीप और गोरख को हिरासत में ले लिया।
...
कोट
नौतन हथियागढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के दौरान चाकू मारने से तीन व्यक्ति घायल हुए। इसमें राजू शर्मा की मौत हो गई। सुधीर और धनेशरी का इलाज चल रहा है। तीन लोग हिरासत में हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें