फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पवहारी महाराज की कुटी पर भंडारे का आयोजन

Tue, 02 Jun 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। पवहारी महाराज की कुटी पर जेष्ठ माह के मंगलवार पर पैकौली कुटी स्टेडियम एवं क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में कुटी के पवहारी महाराज कौशलेंद्र दास महाराज भी पहुंचे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कुटी परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों तथा ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी तथा मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह भी पहुंचे।
उन्होंने कुटी परिसर में स्थित ठाकुर जी के मंदिर में माथा टेका। इसके बाद धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल हुए। इस दौरान शनिवार को कुटी के पोखरे में डूब रहे पांच बच्चों की जान बचाने वाले युवकों को सदर विधायक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में भरत चौहान, विष्णुदेव यादव, अजित , गोविंद सिंह, मुकेश विश्वकर्मा और विनोद गोड़ शामिल रहे। इस दौरान बलराम यादव, सुरेमन सिंह, राजन यादव माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें