बरहज। नंदना पश्चिमी वार्ड स्थित नगर पालिका गेट के पास चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित रमाशंकर शास्त्री ने शिव-पार्वती की कथा सुनाई। कथावाचक ने कहा कि अमर कथा वह पवित्र कथा है, जो भगवान शिव ने पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताने के लिए सुनाया था। यह कथा भगवान शिव और पार्वती के बीच एक संवाद है, जो मोक्ष का मार्ग दिखाती है।