भाटपार रानी। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में बुधवार को एक कंपनी द्वारा स्नातक या स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस सलेक्शन के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया गया ।इस रोजगार मेले में सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कंपनी के मुख्य अधिकारी के रूप में अभिषेक त्रिपाठी तथा उनके सहयोगी रितेश कुमार ने चयन कार्यवाही को संपन्न किया। इस चयन प्रक्रिया में कई छात्र चयनित हुए। कालेज के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह और प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने आयोजक कंपनी और प्रतिभा करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में शिक्षक प्रोफेसर कमलेश नारायण मिश्रा प्रोफेसर सुधीर कुमार शुक्ला प्रोफेसर राम अवतार वर्मा प्रोफेसर राकेश कुमार डाॅ. अमीर लाल सिंह डॉ. महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।