फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक सप्ताह का स्टॉक मौजूद....डिमांड से बिगड़ी आपूर्ति

Thu, 23 Apr 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर तेल डिपो से पड़ोसी देश नेपाल सहित पूर्वांचल गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत 10 जनपदों में तेल की आपूर्ति होती है। डिपो में लगभग एक सप्ताह के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध बताया जा रहा है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी है। बताया जा रहा है कि डिमांड अधिक होने की वजह से तेल की आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

बैतालपुर डिपो से इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों को डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति होती है। मंगलवार को ही इंडियन ऑयल और एचपी की सप्लाई खेप पहुंची है। डिपो के अफसरों का कहना है कि जिस पेट्रोल पंप को महीने में औसतन 10 टैंकर की जरूरत पड़ती थी, वहां से 12-14 टैंकर की जरूरत पड़ रही है। आपूर्ति का दबाव बढ़ने की वजह से जिन पंप पर हर दिन सप्लाई जाती थी, वहां भी एकाध दिन बाद सप्लाई जा रही है। जैसे ही किसी पंप पर सप्लाई घट रही है, किल्लत की अफवाह फैलती है और लोग तेल स्टॉक करना शुरू कर दे रहे हैं। इससे संकट कम होने के बजाय तेजी से बढ़ने लग रहा है। इसका असर थोड़ा बहुत सभी जिलों पर दिख रहा है।
बैतालपुर में इंडियन ऑयल डिपो के डिपो मैनेजर पवन कुमार यादव का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार का बड़ा संकट नहीं है। डिपो में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें