फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में विवाद, छह लोग घायल

Thu, 23 Apr 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौकी के रहमत नगर में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को दो पक्ष में मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले में मोहम्मद शाहिद, दिशान खान, सूफिया खातून, इफ्तखार, नुजहत और फरहत गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नवलपुर चौकी इंचार्ज दीपक पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें