बरहज। पुलिस ने बेलडांड़-राजपुर ढाबे के पास दूध व्यापारी पर फायरिंग के मामले में शनिवार को बढ़या हरदो गांव निवासी विनायक सिंह को गिरफ्तार कर चालान किया है। जबकि दूसरे की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर की शाम परसियां देवार निवासी दूध व्यापारी सुरेंद्र यादव पर बाइक सवार ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया था। मामले में पुलिस से उसके भाई कमलेश की तहरीर पर विनायक और उसके भाई पर गंभीर धारा में केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि बढ़या हरदो गांव निवासी विनायक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद