फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 20 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। लार-पिंडी मार्ग पर कोहरा गांव के पास शनिवार की दोपहर में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने गुड्डू को मृत घोषित कर अन्य घायलों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। लार क्षेत्र के धनगड़ी गांव निवासी गुड्डू (40) पत्नी रुबीना के साथ बाइक से लार रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कोहरा गांव के पास लार की तरफ से आ रहे गुठनी निवासी चंदन मद्धेशिया की बाइक से टक्कर हो गई। चंदन की बाइक पर रिया मद्धेशिया पुत्री धीरज मद्धेशिया भी बैठी थीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें