देवरिया में एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
देवरिया। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। संक्रमितों की संख्या 20206 हो चुकी है, जबकि 19978 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस दस हैं। सात लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता जरूरी है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
7772 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण चल रहा है। बुधवार को जिला पुरुष अस्पताल पर लंबी कतार रही, वहीं महिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर लाइन लगी थी, लेकिन स्लाट बुक न होने सेे कुछ लोगों को लौटना पड़ा। जिले में बुधवार को 57 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 8800 के सापेेक्ष 7772 लोगों का टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष उम्र के 3723, बुजुर्ग 417 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 887 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 2745 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।