संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीजीआई लखनऊ में इलाज कराने गए जिले का एक व्यक्ति जांच में पॉजिटिव मिला है। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य महकता अलर्ट हो गया है। टीम को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर सजग होने की जरूरत है।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के लखनऊ में पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को पीजीआई में इलाज कराने गया 55 साल का व्यक्ति की भी संक्रमित मिला है।
बनकटा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति कैंसर का मरीज हैं। उनका आपरेशन होना है। वह 10 दिन पहले से लखनऊ में रह रहे हैं। बुधवार को एसपीजीआई में जांच की गई तो कोविड पॉजिटिव पाए गए। वह लखनऊ में होम आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज चल रहा है।
पोर्टल पर जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। पीड़ित के घर टीम को भेज कर कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। वहीं सभी सीएचसी, पीएचसी को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मरीजों को जागरूक करने कहा गया है। साथ ही लक्षण मिलने पर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-
जिले का एक व्यक्ति लखनऊ में रहकर इलाज करा रहा था, जहां कोविड संक्रमित मिला है। प्रभारी चिकित्साधिकारी को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कराकर सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। कोविड को लेकर सावधानी बरतते हुए बचाव के नियमों का पालन करने की जरूरत है।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ व जिला सर्विलांस अधिकारी