फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 479 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे सीएम

Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार को जीआईसी व भलुअनी में प्रस्तावित है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को जिले में दो जगहों पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह शहर के जीआईसी ग्राउंड व भलुअनी में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 480 करोड़ की 223 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 281 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास और 198 करोड़ की लागत से तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इनमें ज्यादातर सीसी रोड व नाली निर्माण से संबंधित कार्य हैं।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को नगर निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। शिलान्यास व लोकार्पण के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं में अधिकतर नगर क्षेत्र से जुड़ी हैं। ऐसे में इन परियोजनाओं के जरिए सीएम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला जुट गया है। जीआईसी में तीन पांडाल बनाए जा रहे हैं। यहां योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पुलिस लाइन में सीएम का हेलिकाॅप्टर उतारने के लिए हेलिपैड बनाया जा रहा है। दूसरी ओर लटकी परियोजानओं को पूरा कराने पर भी जिला प्रशासन का जोर है।
सबकुछ हो रहा चकाचक, महाराज जी आ रहे क्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सुबह के 10 बज रहे थे। शहर की सड़कों पर भीड़ थी। जगह-जगह जाम लग रहा था। जाम का कारण बेतरतीब वाहन नहीं थे, सफाई व्यवस्था थी। कहीं नगर पालिका के सफाई कर्मी झाड़ू लगा रहे थे तो कहीं सीवर सेक्शन मशीन के सहारे महीनों से सड़क पर जमे धूल को साफ किया जा रहा था। प्रशासनिक अमले की आपाधापी देख राहगीरों को समझते देर नहीं लगी। लोगों का कहना था कि सबकुछ चकाचक हो रहा है इसका मतलब महाराज जी आ रहे हैं।
विज्ञापन

आम दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था महज कोरमपूर्ति ही रहती है। सड़कों पर झाड़ू रोज लगते हैं, लेकिन चूना व अन्य वैक्टीरिया नाशक पाउडर का छिड़काव कम ही जगहों पर हो पाता है। गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर मार्ग के दोनों लेन पर करीब दो-दो मीटर धूल की परत जमी रहती है। बड़े वाहनों से किनारा लेने के चक्कर में अक्सर बाइक सवार अनियंत्रित हो जाते हैं। मुख्यमंत्री आगमन को देखते हुए सारी दुव्यवस्थाएं दुरूस्त हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें