फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Sat, 23 Nov 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के डेहरी गांव के समीप तीन दिन पहले एक बाइक सवार को एक स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक वृद्ध की शुक्रवार की भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिवार की महिला की तहरीर पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ बृहस्पतिवार को ही केस दर्ज कर लिया था।
लार थाना क्षेत्र के देवसिया बांगर निवासी उषा देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह का भतीजा अपने दादा बब्बन सिंह निवासी लखना थाना खुखुंदू को बाइक पर बैठाकर तीन दिन पहले सलेमपुर बैंक में लेकर जा रहा था। वह अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास ही पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक सफेद रंग की स्कार्पियो ने बाइक में तेज टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया था। बब्बन सिंह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शुक्रवार भोर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें