फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिकारियों ने देखी बाल सुधार गृह की व्यवस्था, बोले-बच्चे मन लगाकर करें पढ़ाई

Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से बाल सुधार गृह बालक की व्यवस्था देखी। साथ ही, कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बालगृह में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों को शिक्षा, संस्कार एवं बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें