फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंकिंग सुधार के लिए प्रभावी निगरानी करें अफसर : डीएम

Fri, 25 Sep 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सीएम डैशबोर्ड से जुड़े सभी कार्यों एवं योजनाओं की अपने स्तर से नियमित समीक्षा करते हुए उनमें प्रगति लाने का निर्देश अफसरों को दिया है। विशेष रूप से सी एवं डी श्रेणी वाले पैरामीटर्स में प्राथमिकता के आधार पर सुधार करते हुए जनपद की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार हेतु अपने-अपने विभाग से संबंधित पैरामीटर्स की नियमित रूप से स्वयं समीक्षा एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। विशेष रूप से सी एवं डी श्रेणी में आने वाले पैरामीटर्स पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, आईजीआरएस के अंतर्गत निर्धारित पैरामीटर्स की भी नियमित समीक्षा की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में लंबित न रहे। प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ असंतुष्ट फीडबैक की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें