फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिकारियों ने जवानों संग किया फ्लैग मार्च

Sun, 23 Feb 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत व्यापक फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसडीएम सदर श्रुति शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने कोतवाली पुलिस बल के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करना एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना था। पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि न हो एवं नागरिक बिना किसी भय के अपने त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से सतर्कता बरती गई। पुलिस बल ने पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी एवं स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें