फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बालिका वर्ग में वंदना तो बालक वर्ग में उमाशंकर बेस्ट चैंपियन

Sun, 23 Feb 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग में वंदना शर्मा तो बालक वर्ग में उमाशंकर यादव वेस्ट चैंपियन रहे हैं। वंदना शर्मा ने 100 मी, 200 मी दौड़ एवं हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ उमाशंकर यादव ने 200 मी, 400 मी एवं 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अर्जित किया है।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ पवन कुमार राय एवं प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक देकर उनका उत्सव आवर्धन किया। डॉक्टर पवन कुमार राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्थान के खिलाड़ी अपने जज्बे एवं इरादों की आग को कभी बूझने मत देना, परिश्रम की इंधन से इरादों की जो आग आप ने जलाया है ,उसे शिखर तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल से सहभागिता एवं सामूहिकता का विकास होता है|प उन्होंने बेटियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि खेल में बेटियों को प्रारंभ में समाज का ताना सुनना पड़ता है, किंतु जब स्वर्ण पदक लेकर के घर लौटती है तो ताने देने वाले ही लोग गुलदस्ते लेकर पहले खड़े रहते हैं। डॉक्टर राय ने कहा कि इस संस्थान के बच्चे विश्वविद्यालय में अन्तर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में तथा जनपदीय खेल प्रतियोगिता में सफलता का झंडा बुलंद किया है । खेल में हिस्सा लेने पर विसफलता हाथ लगती है तो तजुर्बा प्राप्त होगा और वह तजुर्बा सफलता की राह दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें