देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार व्यवस्था, अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि अफसर व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।
डीएम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा व्यापारियों के साथ संवाद एवं समन्वय बनाए रखते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि बाजार क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए।