फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घूस लेने का आरोपी कार्यालय सहायक निलंबित

Thu, 11 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक प्रदीप मिश्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने उन्हें नूरीगंज बाजार स्थित एक निजी विद्यालय प्रबंधक से मान्यता दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को प्रदीप मिश्र को निलंबित कर दिया।
वहीं स्थानीय पुलिस ने भी कानूनी प्रक्रिया के बाद बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे गोरखपुर स्थित जेल भेज दिया। इस प्रकरण ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। पूरे दिन क्षेत्र में शिक्षकों और आम लोगों में मामले की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ भटनी रामप्यारे राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को प्रदीप मिश्र के विरुद्ध निलंबन की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया को भेजी थी। साथ ही विभागीय जांच की संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें