फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पंचायतों में भी फुटपाथ पर कब्जा

Wed, 24 Jun 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के बस स्टैंड, गांधी चौक और स्टेशन रोड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटरी नहीं होने से लोग सड़क पर ही चलते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कस्बे में देवरिया मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से पटरी लापता है। जमुआ से लेकर ओवरब्रिज तक लोग फुटपाथ पर वाहन खड़ा कर रहे हैं। कोतवाली के पास भी लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने पहुंचते हैं। इसके चलते पैदल चलने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के लिए पहले भी कई बार अभियान चलाया गया है। यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया है तो शीघ्र ही अभियान चलाकर कब्जों को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

फुटपाथ पर कब्जा से संकरी हो गई सड़कें ः भाटपार रानी। कस्बे में मुख्य मार्ग समेत सभी सड़कों से फुटपाथ गायब है। नालियों के ऊपर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। पैदल चलने वालों के लिए कहीं जगह नहीं बची है।
नगर के मालवीय रोड, स्टेशन रोड, दुर्गा मंदिर रोड, मस्जिद रोड, आर्य चौक, नगर पंचायत रोड पर सबसे अधिक अतिक्रमण है। यहां सड़क के किनारे फुटपाथ जैसी कोई व्यवस्था नहीं दिखती है।
नगर के अशोक गुप्ता, अल्ताफ खान, राजू गुप्ता, अशोक पटेल ने बताया कि दुर्गा मंदिर रोड स्टेशन रोड, मालवीय रोड पर लोग दुकानों के सामने अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन ने हाल ही में मस्जिद रोड पर तीन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर आर्थिक दंड लगाया गया है और नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें