फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान जनता से करें संवाद : प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान जनता से करें संवाद : प्रेक्षक
विज्ञापन

बरहज। प्रेक्षक एस जांभी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ तहसील सभागार में बैठक की। उन्होंने सकुशल चुनाव कराने के लिए भ्रमण के दौरान जनता से संवाद करने के निर्देश दिए।
प्रेक्षक ने अधिकारियों के साथ गौरा मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बूथ परिसर की साफ-सफाई, प्याऊ, बिजली आदि की पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में तैनात 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट्स के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। करीब आधे घंटे तक चली बैठक में चुनावी की तैयारी पर मंथन किया गया। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देवआनंद, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ.रामश्याम सिंह, सिंहासन प्रसाद सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण
भाटपाररानी। प्रेक्षक तरुण भटनागर ने शनिवार को विकास खंड के क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। इन बूथों की सुरक्षा से लेकर मतदान के दिन लाइव प्रसारण की व्यवस्था का हाल जाना तथा मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड के क्रिटिकल बूथों कोठिलवा, रुस्तम बहियारी, जगहथा, कूईचवर आदि का निरीक्षण किया। वहां लाइव प्रसारण के लिए मतदान के दिन बूथों पर लगने वाले बोर्ड आदि, बिजली व्यवस्था, पानी, शौचालय, पंखा, सुरक्षा व्यवस्था, बूथों पर आने वाले मार्गों की व्यवस्था, रैंप आदि की जानकारी ली की। कई जगहों पर कमी पाए जाने पर उसे पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान अन्य अधिकारियों सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें