फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्मार्ट मीटर पर जताई आपत्ति

Fri, 17 Apr 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। करमहा गांव के प्रधान इमाम हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और पुरुष बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र पांडेचक पहुंच गए और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने मीटर की कार्यप्रणाली और बिलिंग से संबंधित विभिन्न शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी शुभम त्रिपाठी देसही देवरिया और अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ,रामपुर कारखाना मौके पर पहुंचे।
उन्होंने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल अधिक आ रहा है। इससे तत्काल बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ शुभम त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का निराकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें